Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जयपुर। प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने के लिए दूसरे राज्यों के कुछ अभ्यर्थी फर्जी दस्तावेजों का बड़ा खेल रच रहे हैं। ऐसा ही एक खुलासा प्रदेश में चिकित्सा विभाग के तहत की जा रही 1119 लैब टैक्नीशियनों और 1058 रेडियोग्राफर की भर्ती प्रक्रिया में हुआ है। इस भर्ती में योग्यता पाने के लिए प्रदेश से बाहर के 10 अभ्यर्थियों ने मध्यप्रदेश की पैरामेडिकल काउंसिल के फर्जी दस्तावेज लगा दिए। भर्ती के लिए चल रही दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में राजस्थान पैरामेडिकल काउंसिल को संदेह हुआ तो मध्यप्रदेश की काउंसिल को सूचना भेजी गई, जहां से स्पष्ट किया गया कि इस तरह के कोई दस्तावेज यहां से जारी नहीं किए गए हैं। अभ्यर्थियों ने जिन कॉलेजों से कोर्स करना बताया है, उनमें से 7 ने भोपाल और 3 ने ग्वालियर के कॉलेज बताए हैं।

Category

🗞
News

Recommended