Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
हमीरपुर जिले के अतिसंवेदनशील इलाको में गिना जाने वाले मौदहा कोतवाली कस्बे में त्योहारों के आते ही पुलिस की सक्रियता बढ़ जाती है, इसी के चलते प्रयागराज जोन के एडीजी प्रेम प्रकाश हमीरपुर के मौदहा कोतवाली के निरीक्षण करने आ पहुचे जंहा उन्होंने निरिक्षण के दौरान कोतवाली में सुअरो का झुंड दिखा, जिसके चलते वो भड़क गए और उन्हें वंहा से हटाने के निर्देश दिये। वही एडीजी ने चौकीदारों से बात करते हुऐ उन्हें नए साफा देने की बात कही। साथ ही अधिक उम्र के चौकीदारों को रिटायर कर उनके जगह नए चौकीदारों को रखने के आदेश दिये। वही एडीजी का कहना है कि 2 साल पहले मौदहा में हुए साम्प्रदयिक दंगे के कारण आने वाले त्योहारों में सतर्कता बरती जा रही है।

Category

🗞
News

Recommended