Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जनपद शामली की कांधला पुलिस ने रविवार को मामूली विवाद को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है। दरअसल आपको बता दें कि शामली के कांधला पुलिस को सूचना मिली कि कांधला थाना क्षेत्र के गांव नाला में मामूली विवाद को लेकर आपस में कई लोग झगड़ा कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। रविवार को कांधला पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ शांति भंग की धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Category

🗞
News

Recommended