Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
देवगढ़. राजसमन्द जिले के देवगढ़ की भावना कुमारी ने अपनी कर्मठता व सेवाभावना के बूते अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अपनी काबिलियत, समर्पण और प्रतिभा के बूते महिलाओं के विकास, महिला शिक्षा एवं उद्योग जगत में उल्लेखनीय सफलता हासिल की हैं। वे भावी महिला कारोबारियों के लिए लिए प्रेरणा-पुंज हैं। 4 जनवरी 1967 को जन्मी भावना कुमारी देवगढ़ के राजपरिवार में ब्याह कर आई। विवाह से पूर्व ही वो स्वतंत्र रूप से कार्य करने में विश्वास करती थीं। राजपरिवार में शादी करने के बाद उन्होंने अपने महल से निकल कर महिलाओं के लिए शिक्षा एवं कारोबार के क्षेत्र में काफी कार्य किए। पत्रिका प्रतिनिधि मोहित माहेश्वरी के साथ बातचीत में अपने जीवन के कई अनछुए पहलु जाहिर किए।

Category

🗞
News

Recommended