Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
पुलिस की लाख मुस्तैदी के बीच चोर अपने हुनर को अंजाम देने में पीछे दिखाई नहीं दे रहे हैं । थाना हाईवे क्षेत्र में भी बीती रात कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब पुलिस की गाड़ियां सड़क पर गश्त करती रही और चोर एक ज्वेलर्स की दुकान को अपना निशाना बनाते रहे । तमाम साधन और संसाधनों के साथ पहुंचे चोरों ने थाना हाईवे क्षेत्र के गोवर्धन रोड स्थित चंचल ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाया और दुकान में रखे सोने चांदी के जेवरात को लेकर रफूचक्कर हो गए । बदमाशों की यह करामात सीसीटीवी में कैद हो गई और अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है ।
तस्वीरों में आप सब देख रहे हैं की चोर किस तरीके से दुकान के अंदर पीछे से दीवार को काटकर घुसे और उन्होंने बड़े ही इकमिनांन के साथ पूरी दुकान को खंगाला तलाशी ली और उसमें रखे कीमती सामान को अपने साथ ले गए । चोर इतने बेखौफ थे कि उन्होंने अपने मुंह तक नहीं बांध रखे थे और उनकी तस्वीरें सीसीटीवी में साफ तौर पर दिखाई दे रही हैं । घटना की जानकारी चंचल ज्वेलर्स के स्वामी को सुबह पड़ोसियों ने दी । सूचना पर दुकान स्वामी के होश उड़ गए और वह तत्काल ही मौके पर पहुंचे और चोरी की वारदात को देखकर दंग रह गए । चोर अपने साथ लाए हुए कुछ उपकरणों को भी चोरी वाली जगह पर छोड़ कर चले गए । चोरी की सूचना पर इलाका पुलिस और डायल 112 घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है । फिलहाल थाना हाईवे पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिये है और चोरों की तलाश करने में जुट गई है । थाना हाइवे क्षेत्र में बढ़ते चोरों के आतंक से स्थानीय लोग आक्रोशित है और सवाल कर रहे हैं कि आखिर जब पुलिस गश्त करती है तो फिर चोरी की वारदात है किस तरीके से घटित हो जाती हैं । घटना के संबंध में जानकारी देते हुए दुकान स्वामी श्याम वीर ने बताया ।
#Uppolice #Chori #Mathura

Category

🗞
News

Recommended