Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
नोएडा। अपर पुलिस आयुक्‍त (लॉ एंड आर्डर) ने थाना सेक्टर 20 का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सेक्टर 20 कोतवाली के कार्यालय, हवालात, मालघर और थाना परिसर में नवनिर्मित आवासीय परिसर का निरीक्षण आदि की व्यवस्थाओं के साथ ही परिसर की साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया और औचक निरीक्षण के दौरान कोतवाली की व्यवस्थायो से वे संतुष्ट नज़र आए। कोरोना वाइरस से बचाव के लिए जारी गाइड लाइन का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया।

अपर पुलिस आयुक्‍त लव कुमार ने थाना सेक्टर 20 का औचक निरीक्षण करते हुए परिसर को समय-समय पर सेनिटाइज कराने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिये। मीडिया से बात करते हुए अपर पुलिस आयुक्‍त लव कुमार ने कहा की सेक्टर 20 थाने का औचक निरीक्षण किया गया और यह देखा गया कि थाने में अभिलेखों का रखरखाव, थाने परिसर की सफाई की व्यवस्था ठीक है या नहीं। उन्होने थाने में कोरोना वाइरस बचाव के लिए पुलिसकर्मियों और आने वाले आगंतुकों के लिए क्या व्यवस्था है इसका भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेक्टर 20 थाने की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई परिसर को समय-समय पर सेनिटाइज कराने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिये गए है और शासन द्वारा पुलिस कर्मियों के लिए किए गए प्राविधान का कड़ाई से पालन को कहा ।

Category

🗞
News

Recommended