Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
ये फव्वारा नहीं है जनाब..
- वाॅल्व टूटा, पानी के प्रेशर से फूट पड़ा 80 फीट ऊंचा फंव्वारा

खमनोर। बाघेरी नाका से खमनोर होकर नाथद्वारा की ओर जाने वाली पेयजल की पाइपलाइन में टांटोल गांव के बस स्टैंड पर लगा वाॅल्व रविवार दोपहर को ट्रेक्टर की टक्कर से टूट गया तो हाईप्रेशर से पानी का 80 फीट ऊंचा फंव्वारा फूट पड़ा। सड़क के किनारे गगनचुंबी फंव्वारे को देखने के लिए लोगों का मजमा लग गया। आते-जाते वाहन और राहगीर भी फव्वारे में भीगते रहे। एक ट्रेक्टर गुजरने के दौरान पाइपलाइन का वाॅल्व टूटने से ऐसी नौबत आई।

बाघेरी नाका के अधिकारियों को सूचना दी तो उन्होंने पेयजल सप्लाई रुकवाई। हालांकि तब तक साढ़े तीन से चार घंटे पानी फंव्वारे के रूप में बाहर बहता रहा। पानी बहने से सड़क पर भी कमर तक पानी भर गया। कई वाहन पानी में बंद पड़ गए तो कई बमुश्किल निकल पाए। पानी के जबरदस्त प्रेशर से फव्वारा लोगों के लिए कौतुहल बन गया।

Category

🗞
News

Recommended