Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इटावा। प्रधानमंत्री के देश के किसानों की आय 2022 तक दोगुनी कर देने के लक्ष्य को साधने के लिए एफपीओ की योजना कारगर साबित होगी। इसके अंतर्गत एक मंडी एक भारत की अवधारणा के तहत किसान अपनी फसल को देश भर में कहीं भी, जहां उसको उचित मूल्य मिल रहा हो, बेचकर लाभ कमा सकता है। परंपरागत मंडी व्यवस्था में बिचौलियों से मुनाफे में कमी और आढ़तियों के मनमाने मूल्य पर अपनी फसल बेचने की मजबूरी से अब किसानों को मुक्ति मिल जाएगी। डिजिटल किसान इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश नरवाल ने यह जानकारी दी। सिंचाई विभाग के अतिथि गृह पहुंचे मुकेश नरवाल ने केंद्र सरकर की इस महत्वाकांक्षी योजना पर विस्तृत वार्ता की।

Category

🗞
News

Recommended