Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जिलाधीश आशीष और पुलिस कप्तान सुश्री सविता सोहाने सिटी एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी, एसडीएम संजीव साहू अपनी टीम के साथ लगातार हो रही वर्षा और नदी का जलस्तर बढ़ने को लेकर छोटा ब्रिज बड़ा ब्रिज मंगलनाथ क्षेत्र में जाकर निरीक्षण कर जायजा लिया। उज्जैन कलेक्टर और पुलिस कप्तान व सिटी एडिशनल एसपी मूसलाधार बारिश के साथ छाता लेकर निरीक्षण कर जायजा लिया और आम जनता को संदेश दिया नदी के पास बहते हुए पानी को देखने के लिए दूरी बनाकर ही देखें। टीम के साथ मनीष मंडलोई, सुनील बघेल, अरविंद सिंह, संजीव सोलंकी, चालक विनोद माधव सिंह, मायाराम पाटीदार सहित जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद रही। उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह उज्जैन पुलिस कप्तान सुश्री सविता सोहाने ने निर्देश देते हुए बताया है कि आने वाले त्योहारों के बाद सोशल डिस्टेंस नहीं रखने वाले और जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन के नियम के विरुद्ध चलने वाले लोगों के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई कर उन्हें जेल भी भेज दिया जाएगा।

Category

🗞
News

Recommended