Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जनपद शामली के कांधला कस्बे में 2 दिन के सप्ताहिक लॉक डाउन के बाद सोमवार को बाजार खुलते ही दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं 2 दिन के सप्ताहिक लॉकडाउन के बाद सड़कों पर चहल-पहल दिखाई दी। दरअसल आपको बता दें कि शामली जिला अधिकारी जसजीत कौर के निर्देशानुसार शामली में शनिवार व रविवार को 55 घंटे का लॉकडाउन लगाया जाता है। जिलाधिकारी शामली ने जनपद में निर्देश जारी किए हैं कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कहीं भी नियमों का उल्लंघन नहीं करें उल्लंघन करने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। शामली में जिलाधिकारी के आदेश पर 2 दिन का 55 घंटे का लॉकडाउन लगाया जाता है ताकि कोरोना संक्रमण पर रोक लग सके। सोमवार को 55 घंटे के साप्ताहिक बाजार खुलते ही सड़कों पर चहल-पहल नजर आई।

Category

🗞
News

Recommended