Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली के कांधला में प्रधानमंत्री जन कल्याण कारी प्रचार प्रसार योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद मोदी का कस्बे में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला डालकर भव्य स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने के साथ लोगों को सरकार के द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं को पहुंचाने की अपील की। सोमवार को प्रधानमंत्री जन कल्याण कारी प्रचार प्रसार योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद मोदी अपने काफिले के साथ कस्बे में पहुंचे। कस्बे में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला डालकर भव्य स्वागत किया। उन्होंने कस्बे के कैराना रोड स्थित सेंट द्रोण पब्लिक स्कूल में कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी-अपनी बूथ कमेटियों को मजबूत करे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं को गरीब, मजदूर लोगों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के प्रार्थना की। इस मौके पर क्षेत्रिय अध्यक्ष सेवाराम मलिक, राजीव शर्मा, जाहिद राज, अमित जैन, रमा श्रीवास्तव, अब्दुल करीम अंसारी, शैलेश कुमार सिंह शैलू, दुर्गेश वाजपेयी सहित आदि मौजूद रहे। 

Category

🗞
News

Recommended