Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली में किसान इफको सेवा केंद्र पर यूरिया खाद ना होने के कारण किसान दर-दर भटक रहे हैं। जिसके कारण किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। दरअसल आपको बता दें पूरा मामला जनपद शामली के कांधला कैराना मार्ग स्थित किसान इफको सेवा केंद्र का है। जहां से पिछले कई दिनों से किसानों को यूरिया खाद नहीं मिल पा रहा है, और किसान यूरिया खाद के लिए लगातार किसान इफको सेवा केंद्र के चक्कर काट रहे हैं। जिसके कारण अब किसानों की फसल बर्बाद होने की कगार पर आ पहुंची है, और किसान मायूस नजर आ रहे हैं।

Category

🗞
News

Recommended