राजसमन्द. भाजपा जनप्रतिनिधियों ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान पांच साल में बिजली की दरों में कोई बढ़ोतरी न करने का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार ने कोरोना महामारी जैसे हालात में बिजली की दरें बढ़ा कर आमजन को परेशानी में डाल दिया है। प्रदेश भाजपा के आह्वान पर जिले भर में सोमवार को आयोजित विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।