Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
अधिकारियों की लापवाही से बाढ़ में बहा बांध हजारों किसान हुए तबाह
#lockdown #coronavirus #kishan #badh #laparwahi #kishan #tabah
आजमगढ़। अधिकारियों की लापरवाही से आज एक बार फिर हजारों किसान तबाह हो गये। चारो तरफ अफरातफरी का माहौल है। घाघरा का पानी आबादी क्षेत्रों में तेजी से फैल रहा है। अगर अधिकारी थोड़े से भी संवेदनशील और बंधे का रिसाव रोकने में ग्रामीणों की मदद की होती तो आज बंधा टूटने की नौबत नहीं आती। अगस्त माह में भी इन्हीं अधिकारियों की लापरवाही से बंधा टूटा था। उस समय मंत्री के हस्तक्षेप के बाद बंधा तो बंध किया गया था लेकिन जगह जगह हो रहा रिसाव नहीं रोका गया। जिसका दुष्परिणाम आज ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
बता दें कि घाघरा नदी सगड़ी तहसील क्षेत्र के दियारा में पिछले दो महीने से कहर बरपा रही है। बाढ़ से पूरे दियारा में त्राहि-त्राहि मची है। महुला गढ़वल बांध के नालों पर बने रिंग बांध उपेक्षा के चलते कमजोर हो गये है। बाढ़ शुरू होने के बाद से ही रिंग बांधों में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर रिसाव हो रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिले के अधिकारियों से लगायत वन मंत्री दारा सिंह चैहान व आजमगढ़ के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा तक से की लेकिन किसी ने इसे गंभीरता ने नहीं लिया।

Category

🗞
News

Recommended