Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
टीवी एक्टर गौरव चोपड़ा पर दस दिनों में दु:खों का पहाड़ टूट गया है। दस दिनों पहले उन्होंने अपनी मां को खोया था। अभी वे मां के गम से उबरे भी नहीं थे कि उनके पिता ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। 10 दिनों के अंदर घर में दूसरी मौत से वो टूट गए हैं।

गौरव ने सोशल मीडिया पर पिता के दु:खद की जानकारी दी। पिता का फोटो शेयर कर लिखा- श्री स्वतंत्र चोपड़ा। मेरे हीरो, आदर्श, मेरी प्रेरणा। क्या मैं उन जैसा बन पाऊंगा? मुझे नहीं गलता। एक आदर्श बेटा, भाई, जिसने परिवार को सभी से ऊपर रखा।

मेरी मां ने हमें 19 तारीख को अलविदा कहा और पिता ने 29 तारीख को। 10 दिन में वे दोनों चले गए। जिंदगी में ऐसा खालीपन आ गया है जो कभी नहीं भरेगा। एक खालीपन जिंदगी में आ गया है जो कभी नहीं भरने वाला। बचपन में मैं जब सड़कों में और मार्केट में घूमता था, मैं जानता था कि मेरी पहचान उनके बेटे की है। वह दुकानदार मुझसे मिलता था और कम पैसे लेता था, क्योंकि मैं उनका बेटा था।'


गौरव के माता-पिता कोरोनावायरस के शिकार हो गए थे। हालांकि गौरव की मां पिछले तीन सालों से चौथे स्टेज के कैंसर से जूझ रही थीं।

गौरव ने अपनी मां का फोटो भी शेयर किया था और लिखा था कि मेरी मां सबसे मजबूत महिला थीं। कैंसर से लड़ाई, कभी न रूकने वाली कीमोथैरेपी, लेकिन इसके बावजूद वे हमारा हौंसला बढ़ाती थीं। बेहद ऊर्जा थी उनमें। 'एक टीचर, एक प्रिंसिपल, एक सहकर्मी, एक दोस्त और आध्यात्मिक विकास करतीं एक इंसान के रूप में उन्होंने बहुत से लोगों को प्रेरित किया। लिखने को बहुत सी बाते हैं। लिखता रहा तो फिर करोड़ों बातें लिख जाऊंगा।

गौरव चोपड़ा टीवी के मशहूर कलाकार हैं। उतरन, अघोरी, संजीवनी, पिया का घर, नच बलिए 2, डांसिंग विद द स्टार्स जैसे वे शो कर चुके हैं। बिग बॉस 10 में भी आए थे नजर।

Category

🗞
News

Recommended