Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली। ग्राम बाढ़ निवासी हिंदू युवा वाहिनी के जिलाअध्यक्ष व प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजनाओं के पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष ठाकुर मुकेश राणा ने पीएम नरेंद्र मोदी के भाई राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद मोदी व प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह सहित विभिन्न नेताओं को मुजफ्फरनगर जनपद की ओर से जनपद शामली के कस्बा कांधला में आयोजित एक कार्यक्रम में भगवान श्रीराम प्रतिमा भेंट कर उनका सम्मान किया तथा जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने हेतु चर्चा की। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजनाओं के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद मोदी व राष्ट्रीय संगठन जय घोष व प्रदेश अध्यक्ष शैलेश उर्फ शैलू भैया, क्षेत्रीय अध्यक्ष सेवाराम उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश राणा, हरिओम सिंह, संदीप सिंह, टीटू भाटी, विजेंद्र सिंह, अमरीश चौहान, सतपाल, प्रशांत, सुनील सोम, सन्दीप ग्गेश, सोनू, विश्वास आदि को चरथावल क्षेत्र के ग्राम बाढ़ निवासी हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष व प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजनाओं के पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष मुकेश राणा ने प्रहलाद मोदी को श्रीराम की प्रतिमा व पटका पहनाकर मुजफ्फरनगर जनपद व चरथावल क्षेत्र की तरफ से सम्मानित किया। योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य के बारे में विशेष रूप से सभी के साथ चर्चा हुई। इस योजना का उद्देश्य कि सभी को ईमानदारी के साथ प्रधानमंत्री योजनाओं का लाभ दिलाने के बारे में भी चर्चा हुई। भारतीय जनता पार्टी की जितनी भी योजनाएं हैं उन सब का सभी को समय से व ईमानदारी के साथ लाभ मिले।

Category

🗞
News

Recommended