देश में कोरोनावायरस संक्रमण जितनी तेजी से बढ़ रहा है उतनी ही तेजी से इस महामारी से उबरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। लगभग 65 हजार ठीक भी हुए। भारतीय वैज्ञानिकों ने कोविड-19 के बिना लक्षण वाले मरीजों तथा किसी संक्रमित व्यक्ति के शरीर में वायरस की मात्रा के बीच एक कड़ी होने का पता लगाया है। तेलंगाना में कोविड-19 के 200 से अधिक रोगियों पर हुए अध्ययन में यह बात सामने आई जो नीति निर्माताओं को नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के बारे में बेहतर जानकारी दे सकती है।
कर्नाटक सरकार ने बार, पब और रेस्तरां को मंगलवार से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने और लोगों को शराब परोसने की अनुमति दे दी है। कोरोनावायरस से निपटने के लिए लगे लॉकडाउन के कारण मार्च से शराब परोसने पर प्रतिबंध था और अभी तक इन जगहों पर बैठकर मदिरा पीने की अनुमति नहीं थी, सिर्फ यहां से लोग इन्हें ले जा सकते थे। उन्हें गृह मंत्रालय (MHA) के दिशा-निर्देशों और कोविड- 19 की मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है।