Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
आजमगढ़। आबकारी विभाग और यूपी पुलिस की संयुक्त टीम ने सिधारी थाना क्षेत्र के सर्फुद्दीनपुर मोहल्ले में छापेमारी कर अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड कर भारी मात्रा में अवैध शराब, होलोग्राम, ढक्कन बरामद कर एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई से हड़कंप मचा है। आबकारी टीम का मानना है कि अभी और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
आबकारी विभाग को सूचना मिली कि सिधारी थाना क्षेत्र के सफुद्दीनपुर मोहल्ले के वार्ड नम्बर 15 के एक मकान में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। सूचना के बाद आबकारी विभाग और पुलिस टीम की संयुक्त छापेमारी में पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने 1 लाख से उपर के देशी और विदेशी शराब के ढक्कन, 17 हजार से ज्यादा क्यूआर कोड, 40 लीटर अपमिश्रित स्प्रीट के साथ भारी मात्रा में शराब बरामद किया। उप आबकारी आयुक्त एसपी चैधरी ने बताया कि अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री चलने की सूचना के बाद एक टीम का गठन कर छापेमारी की गयी। इस दौरान भारी मात्रा में शराब, होलोग्राम, रैपर, ढक्कन आदि बरामद हुआ है। अभी मामले की जांच चल रही है।

#Azamgarh #AbkariVibhag #Chapa

Category

🗞
News

Recommended