Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली जनपद के कांधला कस्बे के सरकारी अस्पताल में तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जहां स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। तो वहीं कांधला थाने पर पहुंच रहे सभी फरियादियों की बारीकी से जांच की जा रही है। साथ ही थाने पर पहुंचने वाले सभी फरियादियों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान कांधला थाने पर तैनात कोविड-19 हेल्प डेस्क ऑफिसर के द्वारा लगातार थर्मल स्क्रीनिंग के द्वारा थाने पर आने वाले सभी फरियादियों की जांच की जा रही है और कोरोना के प्रति सावधान किया जा रहा है।

Category

🗞
News

Recommended