Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के गांव मखमुलपुर में नाली के मामूली विवाद को लेकर सोनू उर्फ छोटू नाम के कलयुग भतीजे ने अपने ही चाचा के परिवार पर जमकर पत्थरबाजी की है। जिसमें अमिता रश्मि विमला सुबह सिंह सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांधला कस्बे के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। जहां से डॉक्टरों ने एक महिला की हालत को चिंताजनक देखते हुए जिला मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया है। पीड़ितों के मुताबिक बताया जा रहा है कि आरोपी सोनू उर्फ छोटू ने शराब का सेवन किया हुआ था और शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपी युवक को अपनी हिरासत में लेकर थाने ले आई और आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Category

🗞
News

Recommended