Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली के कांधला क्षेत्र में रेलवे विभाग ने दिल्ली से सहारनपुर रेलवे मार्ग पर विद्युतीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। दरअसल आपको बता दें कि दिल्ली सहारनपुर रेलवे मार्ग पर चलने वाली रेलगाड़ी डीजल द्वारा संचालन किया जा रहा है। रेलवे विभाग के द्वारा दिल्ली से सहारनपुर चलने वाली रेलगाड़ी के लिए विद्युतीकरण का कार्य तेजी के साथ शुरू करा दिया है। बुधवार को कांधला क्षेत्र में रेलवे कर्मचारियों ने रेलवे मार्ग पर विद्युत पोल सहित अन्य कार्य करना शुरू कर दिया है। रेलवे विभाग के कर्मचारी ने बताया कि जल्द ही दिल्ली सहारनपुर रेलवे मार्ग पर विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा जिसके बाद रेलगाड़ी विद्युत द्वारा संचालित की जाएंगी।

Category

🗞
News

Recommended