Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
आगरा। ताज नगरी में लगातार हो रहे अपराध को देखते हुए अपराधियों से खाकी का खौफ खत्म होता हुआ नजर आ रहा है। ऐसा ही मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में देखने को मिला जहां एक 21 वर्षीय किशोरी का शव रहस्यमय तरीके से जंगली से लटका हुआ मिला। मृतक की मां ने भी पड़ोसियों पर आरोप लगाते हुए हत्या की बात कही। ऐसे में ताजनगरी आगरा में बेलगाम हो रहे अपराध को देखते हुए अपराधियों में खाकी का खौफ खत्म होता हुआ नजर आ रहा है। मृतक की बहन का कहना है कि पूर्व में भी कई बार पड़ोसी से झगड़ा हुआ था। और आज सुबह भी पड़ोसी से झगड़ा हुआ था। न्याय की गुहार लगा रही मृतक की मां का कहना है कि अगर बेटी को न्याय नहीं मिला तो बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करूंगी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

Category

🗞
News

Recommended