Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली के कांधला कस्बे की नई बस्ती निवासी साजिद ने कांधला थाने पर तहरीर देते हुए कस्बे के बाईपास मार्ग निवासी एक व्यक्ति पर अपने मजदूरी के ₹8000 न देने का आरोप लगाते हुए कांधला थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित का कहना है कि उसने छह माह पहले आशिक नाम के व्यक्ति के यहां मजदूरी की थी। अब ना तो वो उसके मजदूरी के रुपए दे रहा है और ना ही आगे की कुछ बात कह रहा है। फिलहाल जब पीड़ित ने रुपयों की मांग की तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौच भी की है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए रुपयों की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Category

🗞
News

Recommended