Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
सुवासरा अशासकीय विद्यालय संगठन जिला मंदसौर द्वारा विद्यालय संभंधित मांगो एवं विसंगतियों को लेकर एक ज्ञापन कैबिनेट मंत्री हरदीपसिंह डंग को दिया गया। सबसे पहले मंदसौर जिले के सभी स्कूल संचालक सुवासरा नए बस स्टैंड से एक रैली के रूप में मंत्री निवास पहुंचे। तत्पश्चात मंत्री जी के समक्ष निम्न मांगे रखी जिसमे माशिमं के एप्प्स की विसंगतियों को देखते हुवे सरकार आदेश से इसे तुरंत वापस ले, आरटीई का बकाया तुरंत स्कूल के खातों में डाले, प्री प्रायमरी कक्षाओं के लिए अलग से महिला एवं बल विकास विभाग द्वारा मान्यता लेने हेतु जो निर्देश प्राप्त हुवे है उन्हें पूर्व में संचालित विद्यालयों पर लागू न किये जायें, आदि। वही सभी स्कूल संचालक सरकार के दोहरे रवैये को लेकर बहुत आक्रोशित दिखे तथा संगठन के जिलाध्यक्ष रूपेश पारिख ने कहा कि अगर अशासकीय विद्यालय संगठन की मांगों को तुरंत हल नही किया तो प्रदेश स्तर तक संचालकों द्वारा आंदोलन किया जाएगा एवं शाशन के अधिकारियों एवं नेताओ द्वारा अशासकीय विद्यालयों के विपक्ष में दिए गए बयानों की भी निंदा की। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री हरदीपसिंह डंग ने सभी की मांगों को सुनकर शीघ्र-अतिशीघ्र निराकरण का आश्वाशन दिया ।

Category

🗞
News

Recommended