Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago

परीक्षाओं में 1 लाख 23 हजार 148 परीक्षार्थी पंजीकृत
बोर्ड ने प्रदेश में 235 परीक्षा केन्द्र बनाए
सर्वाधिक केंद्र जयपुर में
बनाए गए जयपुर में 21परीक्षा केन्द्र
परीक्षा केंद्रों पर हेल्थ प्रोटोकॉल के पालना के निर्देश
हैंड सैनेटाइजर के लिए हर परीक्षा केंद्र को अलग से बजट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षाएं 12 सितंबर तक चलेंगी। परीक्षाओं में 1 लाख 23 हजार 148 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड ने प्रदेश में 235 परीक्षा केन्द्र बनाए हैं। सर्वाधिक केंद्र जयपुर में 21 बनाए गए हैं। बोर्ड ने सभी परीक्षा केंद्रों पर हेल्थ प्रोटोकॉल के पालना के निर्देश दिए हैं। साथ ही हैंड सैनेटाइजर के लिए हर परीक्षा केंद्र को अलग से बजट भी दिया जा रहा है।
बोर्ड की पूरक परीक्षा में 1 लाख 23 हजार 148 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से सबसे ज्यादा 93 हजार 700 सेकेंडरी के हैं, जबकि 38 हजार 500 सीनियर सेकेंडरी के। 734 प्रवेशिका और 214 वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के परीक्षार्थी भी हैं। 3 सितंबर को 10वीं का पहला पेपर व्यावसायिक शिक्षा का होगा, जबकि 12वीं वर्ग में हिंदी, अंग्रेजी, लोक प्रसाशन, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास, समाजशास्त्र, रसायन विज्ञान, कृषि, दर्शन शास्त्र का होगा जो सुबह 8.30 बजे से शुरू होगा।

बनाए गए 28 संग्रहण केंद्र
अलवर में 14, झुंझुनू में 12, उदयपुर, जोधपुर और चूरू में 10.10, नागौर, श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा, भरतपुर, बीकानेर, कोटा पाली में 8.8, चित्तोड़, दौसा, राजसमंद, अजमेर,बांसवाड़ा, बाड़मेर में 7.7, डूंगरपुर, जालोर, झालावाड़, सीकर में 6.6, टोंक, बारां, हनुमानगढ़ में 5.5, बूंदी, धौलपुर, करौली प्रतापगढ़ में 4.4, सवाईमाधोपुर में 3, जैसलमेर में 2 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिहाज से सभी केंद्रों के प्रश्नपत्र नजदीक के पुलिस थाने में रखे गए हैं।उत्तरपुस्तिकाएं मंगवाने के लिए प्रदेश में 28 संग्रहण केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड अपने विद्यर्थियों को कोरोना से बचाने के लिए हर संभव कदम उठाने का प्रयास किया है। अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे अपने बच्चों के साथ पानी की बोतल साथ भेजें।
स्कूलों ने भी की तैयारी
बोर्ड की ओर से जारी किए गए निर्देशों के बाद जयपुर के स्कूलों ने भी पूरक परीक्षा को लेकर तैयारी कर ली है। गांधी नगर स्थित शहीद अमित भारद्वाज बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य ने बताया कि इससे पूर्व बोर्ड परीक्षा और बीएसटीसी परीक्षा का सफल आयोजन करवा चुके हैं। उसी प्रकार पूरक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सेनेटाइजर की व्यवस्था की जा चुकी है और परीक्षा कक्ष में सिटिंग अरेजमेंट भी सोशल डिस्टेंस को ध्यान रखते हुए किए जा रहे हैं।

Category

🗞
News

Recommended