Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
आज दिनांक 2,9,2020 को ग्राम सभा गादौरा में हुई बैठक में जिला अध्यक्ष रफीक लंबू वाह, जिला प्रभारी शुजात अली, युवा जिलाध्यक्ष चांद बाबू सम्मानित सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक में संगठन का विस्तार किया गया जिसमें गादौरा ग्राम सभा की अध्यक्ष महिला कौशल्या ग्राम सभा प्रभारी शकीला बानो को बनाया गया। बाकी महिलाओं को सदस्य बनाया गया। ग्राम सभा अध्यक्ष जान मोहम्मद को बनाया गया व प्रभारी सुरेश व सूरज कुमार को ग्राम सचिव बनाया गया और कई सदस्य बनाए गए। इस मौके पर मौजूद रहे नगर अध्यक्ष फिरोज अंसारी, जिला सचिव राजा आसिफ कुरेशी, ब्लॉक अध्यक्ष भरावन सगीर अहमद वह तमाम सम्मानित पदाधिकारी मौजूद रहे। ;राजनीतिक तौर पर घटिया सोच रखते हुए ग्राम सभा गादौरा के प्रधान ब्लॉक व तहसील संडीला जिला हरदोई मैं नाजायज रूप से किसान के दरवाजे के सामने वह धार्मिक मस्जिद के पड़ोस में जबरन शौचालय बनवाने का प्रयास कर रहा है जिससे ग्राम सभा गादौरा में अफरा तफरी मची हुई है। भारतीय किसान यूनियन सावित्री सभी पदाधिकारी किसानों की मदद के लिए उतरे और बोले अगर प्रधान ने नाजायज रूप से दबंगई दिखाई तो हम लोग उस की शिकायत जिलाधिकारी जी के पास करेंगे और किसानों को किसी भी हालत में न्याय दिलाएंगे और झुकने नहीं देंगे और जो प्रधान के द्वारा हिंदू-मुस्लिम कराने की साजिश चल रही है उसको किसी भी हालत में हम नाकाम करेंगे। हम लोग सब किसान हैं किसी को आपस में लड़ने नहीं देंगे जय जवान जय किसान। 

Category

🗞
News

Recommended