Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
LAC पर तनाव के बीच भारत ने चीन से सटी सीमा पर लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक बड़ी संख्‍या में सैनिकों की तैनाती कर दी है. चीनी सैनिकों ने 29-30 अगस्त की रात को पैंगोंग त्‍सो में घुसपैठ की कोशिश की लेकिन भारतीय सेना ने उन्हें खदेड़ दिया था. चीन की हिमाकत पर कांग्रेस प्रवक्‍ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा, प्रश्न यह है कि अभी तक पीएमओ या पीएम ने कभी चीन को दुश्मन देश के रूप में चिन्हित किया? रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का दावा है कि कोई दुश्मन हमारी सीमा में आया तो हम खदेड़ देंगे. आज तक भारतीय सेना कभी किसी के देश में अतिक्रमण करने नहीं गई है. चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की थी लेकिन भारतीय जवानों ने उन्हें खदेड़ दिया था.

Category

🗞
News

Recommended