Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
LAC पर तनाव के बीच भारत ने चीन से सटी सीमा पर लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक बड़ी संख्‍या में सैनिकों की तैनाती कर दी है. चीनी सैनिकों ने 29-30 अगस्त की रात को पैंगोंग त्‍सो में घुसपैठ की कोशिश की लेकिन भारतीय सेना ने उन्हें खदेड़ दिया था. इस मुद्दे पर बीजेपी प्रवक्‍ता नूपुर शर्मा और कांग्रेस प्रवक्‍ता के बीच तीखी बहस हुई. सुरेंद्र राजपूत के बयान पर नूपुर शर्मा ने कहा, आज ये मानने को तैयार हो गए कि भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को भगाया था. कुछ दिन पहले भारतीय जवानों ने चीनी सैनिकों को एलएसी से भगाया था तब यही कांग्रेस सेना के शौर्य पर सवाल उठा रही थी. जब डोकलाम में चीनी सैनिकों से संघर्ष चल रहा था तब राहुल गांधी क्यों चाऊमीन खाने गए थे.
#MaiBhiSainik #DeshKiBahas

Category

🗞
News

Recommended