Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
ताजनगरी आगरा में हिंदूवादी संगठन अवैध कट्टीखानो के खिलाफ लगातार प्रदर्शन और छापेमारी कर रहे है। बीते दिनों भी अखिल भारत हिन्दू महासभ द्वारा आगरा के थाना मंटोला और लोहमण्डी क्षेत्र में भी अवैध रूप से चल रहे कट्टीखानो पर पुलिस को सूचना देते हुए छापेमारी कर मांस बरामद किया था। वही आज हिंदूवादी संगठन अखिल भारत हिन्दू महासभा ने थाना शाहगंज के सराय ख़्वायज क्षेत्र में अवैध रूप से प्रतिवन्धित मांस बेचने की सूचना मिली थी, जिसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक युवक को मांस बेचते पकड़ा है। हिंदूवादी संघठन के पदाधिकारियों ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है साथ ही अवैध कट्टीखानो पर प्रशासन से कार्यवाही करने की मांग की है।

Category

🗞
News

Recommended