Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली कें काधला में बृहस्पतिवार को कस्बे की जाट कॉलोनी स्थित डिजिटल प्रिंटिंग प्रेस के संचालक ने क्षेत्र के गांव कीवाना निवासी एक युवक पर फोन पर अभद्र भाषा व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित को आश्वासन देकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। कस्बे की जाट कॉलोनी स्थित बड़ी नहर पुल के समीप जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव डूंगर निवासी कमल ने डिजिटल प्रिंटिंग प्रेस के नाम से फ्लेक्स मशीन लगा रखी है। पीड़ित का आरोप है कि बीती रात क्षेत्र के गांव किवाना निवासी सुमित नाम के व्यक्ति ने उसे फोन पर जान से मारने की धमकी देते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। पीड़ित का कहना है कि उक्त आरोपी युवक दबंग बदमाश किस्म का है। जिससे पीड़ित को जान का खतरा बना हुआ है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी युवक अपने कई साथियों के साथ मिलकर उसकी प्रिंटिंग प्रेस पर पीड़ित पर जान से मारने की नीयत से हमला करने आया था। पीड़ित ने भागकर अपनी जान बचाई है। पीड़ित ने स्थानीय थाने पर तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि तहरीर मिली है जल्दी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Category

🗞
News

Recommended