Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जनपद शामली के कांधला कस्बे में कोरोना के चलते लॉकडाउन व अनलॉक सीजन में पहली बार बृहस्पतिवार को बाजार सुबह 9:00 बजे से लेकर रात 9:00 बजे तक खुले। बाजारों व सड़कों पर देर शाम तक चल पहल दिखाई दी। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी गश्त करती नजर आई और लोगों को कोरोना वायरस के प्रति सावधान करती भी दिखाई दी। आपको बता दें कि बीते बुधवार को जनपद शामली की जिलाधिकारी जीसजीत कौर ने अनलॉक 4 की गाइडलाइन जारी करते हुए बाजारों के समय में तब्दीली करते हुए सभी बाजार सुबह 9:00 बजे से लेकर रात 9:00 बजे तक खोलने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि बीते पिछले 22 मार्च से लेकर 2 सितंबर तक बीच में कभी भी बाजार 9:00 बजे तक नहीं खुले। कोरोना काल में पहली बार 9:00 बजे तक बाजार खुलने से व्यापारियों में खुशी की लहर दिखाई दी।

Category

🗞
News

Recommended