Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
प्रयागराज पुलिस ने आज ट्रक लुटेरों के एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 25 हज़ार रूपये के ईनामी सरगना समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकडे गए लोगों के पास से प्रयागराज के उतरांव इलाके से 15 दिन पहले लूटा गया ट्रक और उस पर लदी करीब 20 लाख रूपये की लोहे की सरिया भी बरामद कर ली है। पुलिस ने लुटेरों के गिरोह को जिले के नैनी इलाके से तब पकड़ा जब इसका सौदा तय किया जा रहा था। पुलिस ने लुटेरों के पास से टाटा सफारी कार, चार देसी बम और दो तमंचे भी बरामद किये हैं। पुलिस अफसरों के मुताबिक़ गिरोह का नेटवर्क देश के कई राज्यों तक फैला हुआ है। ये लोग पहले भी कई जगहों पर गिरफ्तार हो चुके हैं। ये लोग अकेले ड्राइवर वाली ट्रकों को लूट लेते हैं और बाद में उन्हें दूसरे राज्यों में सामान समेत बेच देते हैं।

Category

🗞
News

Recommended