Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी। जमीनी विवाद में पूर्व विधायक निर्वेन्द्र कुमार मिश्रा की दबंगो से विवाद हो गया। इस दौरान धक्का-मुक्की में गिरने से उनकी मौत हो गई, उनके बेटे की हालत भी नाजुक बनी हुई। पूर्व विधायक हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रख कर प्रदर्शन करने लगे और पूर्व के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर डीएम शेलेंद्र कुमार सिंह, एसपी सतेंद्र कुमार व एडिशनल एसपी अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुँचे और घटना की पूरी जानकारी ली और आक्रोशित भीड़ को समझाने का प्रयास कर लगें। ग्रामीणों का का कहना है कि सीओ पर मुकदमा दर्ज किया जाए तभी शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया जाएगा। काफी देर हंगामे के बाद डीएम, एसपी के आश्वासन पर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा सका।

Category

🗞
News

Recommended