Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
आगरा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा बढ़ती महंगाई जमाखोरी और कालाबाजारी को लेकर विरोध प्रकट किया गया। पत्रकारों से चर्चा के दौरान अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल ने सरकार से जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की है। दाल सब्जी अनाज तेल एवं रोजमर्रा की जरूरतों के सामान को लेकर लगातार बढ़ रही महंगाई की वजह से आम जनता त्रस्त है। आलम यह है कि गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए रसोई बजट मेंटेन करना मुश्किल हो चला है। जन सामान्य से जुड़ी इस समस्या को लेकर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने अपना कड़ा विरोध प्रकट किया है और संगठन के अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल ने सरकार से मांग की है कि सरकार जमाखोरी और कालाबाजारी को लेकर अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करें जिससे कालाबाजारी पर रोक लग सके और लोगों को अपनी जरूरतों का सामान सुलभ कीमतों पर उपलब्ध हो सके।

Category

🗞
News

Recommended