Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
एटा। एक तरफ देश में जीडीपी में तेजी से आई गिरावट के चलते राजनीति गलियारों में भूचाल ला दिया। कांग्रेसी जन अलग-अलग शहरों में अलग-अलग तरह से विरोध प्रदर्शन कर सरकार का मुखौटा दिखाने में लगे हैं वहीं दूसरी तरफ भयंकर बेरोजगारी के चलते आज देश प्रदेश का युवा वर्ग परेशान हो गया है और घुटन महसूस कर रहा है। युवाओं की बेरोजगारी की समस्या को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भैया जी के आह्वान पर पूरे प्रदेश में युवाओं ने थाली ताली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि के नेतृत्व में युवा कांग्रेसी एवं एनएसयूआई के साथ ताली और थाली बजाकर एवं पूरे जिले में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का विरोध प्रदर्शन करते हुए एटा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि ने कहा की देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं के साथ छलावा कर रही है। उनके पास रोजगार नहीं है जिससे उन्हें अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए इधर-उधर भटक ना पढ़ रहा है। भाजपा सरकार युवाओं को बड़े-बड़े सपने दिखा रही है लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं है। कांग्रेस पार्टी युवा छोटे व्यापारी किसान सब की समस्या के लिए उनके समर्थन पर पूरे जोश के साथ खड़ी हुई है और इन वर्गों के संघर्ष में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन करेगी। इंजीनियर इमरान अली राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस ने कहा की देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से वादा किया था कि हर वर्ष दो करोड़ नौकरी हम युवाओं को देंगे इसमें वह नाकाम हुए हैं। 

Category

🗞
News

Recommended