Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
चिमनगंज थाना क्षेत्र में उंडासा तलाब ग्राम माधवपुरा में सड़क किनारे अज्ञात आरोपी ने ऑटो चालक की चाकू घोप कर हत्या कर दी। रविवार शाम को पुलिस को सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर सीएसपी पल्लवी शुक्ला और एसआई रविन्द्र कटारे जांच के लिए पहुंच गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम माधवपुरा में सड़क किनारे खेत के सपीप एक युवक की चाकूओं से अज्ञात बदमाश ने युवक की हत्या कर दी। मृतक के पास मिले दस्तावेज और मोबाइल के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी गई। जिसके बाद उसके जीजा ने मृतक की शिनाख्ती सचिन पिता हीरालाल सेमरे 35 साल निवासी बजरंगनगर के रूप में की। सूचना मिलते ही मौके पर एफएसएल अधिकारी डॉ. प्रीति गायकवाड़ जांच के लिए पहुंची थी। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर परिजन भी पहुंच गए थे। 

Category

🗞
News

Recommended