Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले में रविवार को अभिनेत्री एवं उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Reha chakravarthi) से करीब 6 घंटे पूछताछ की। रिया चक्रवर्ती को आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया गया है।


फिल्म निर्माता और सुशांत सिंह के करीबी दोस्त संदीप सिंह ने कहा कि मैंने सुशांत के परिवार का साथ दिया है और मुझे दोस्ती का सर्टिफिकेट देना पड़ रहा। मुझे और मेरे परिवार को गाली दी जा रही है। मैं क्या आरोपी हूं? जो उंगली उठा रहे, वे क्यों नहीं आए सुशांत के अंतिम संस्कार में। रिया ने अपने इंटरव्यू में खुद बताया कि वह मुझे नहीं जानती है। CBI टीम ने मुझे इसलिए बुलाया क्योंकि वह जानना चाहती थी कि 14 और 15 जून को क्या-क्या हुआ था। जो सच था मैंने उनको सब बताया। सब लोग चाहते थे कि सीबीआई जांच हो। लेकिन अब लोग ही तय कर रहे हैं कि आरोपी कौन है? हमें थोड़ा धैर्य रखना चाहिए।

Category

🗞
News

Recommended