Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी। निघासन से तीन बार के विधायक रहे निरवेंद्र कुमार मिश्रा मुन्ना का अंतिम संस्कार पोस्टमार्टम के 12 घंटे बाद हो सका। परिजन सीओ पलिया कुलदीप कुकरेती के तत्काल निलंबन और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। बाद में आईजी और डीएम के आश्वासन पर परिजन माने और शव का अंतिम संस्कार किया। रविवार की दोपहर जमीन के एक विवाद को सुलझाने के दौरान कुछ लोगों ने पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्र मुन्ना पर हमला कर दिया था। मारपीट के दौरान वह जमीन पर गिर गए और उनकी जान चली गई। इस घटना से लखनऊ तक हिल गया। सपा, कांग्रेस, बसपा ने उनकी हत्या पर राज्य सरकार को घेरना शुरू कर दिया। इस बीच रविवार की रात को शव के पोस्टमार्टम के बाद दावा किया गया कि पूर्व विधायक की मौत की वजह हार्टअटैक है। शव रात दो बजे गांव लाया गया, पर सुबह परिजनों ने सीओ पर कार्रवाई होने तक अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, सपा के राष्ट्रीय महासचिव सांसद रवि प्रकाश वर्मा समेत तमाम नेता गांव पहुंच गए। बाद में आईजी लक्ष्मी सिंह, एसपी सत्येंद्र कुमार व डीएम शैलेंद्र सिंह के आश्वासन पर दोपहर तीन बजे के करीब अंतिम संस्कार हुआ। उधर सीओ कुलदीप कुकरेती के खिलाफ जांच के लिए कमेटी गठित हो गई है। कमेटी गुरुवार को अपनी जांच रिपोर्ट आईजी को देगी।

Category

🗞
News

Recommended