Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
थाना नीमगांव क्षेत्र में बग्गर में फंदे से लटके मिले किशोरी के शव के मामले में नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मृतका के चाचा की ओर से दी गई तहरीर पर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना नीमगांव के एक गांव में रविवार की सुबह 14 वर्षीय किशोरी का शव बग्गर में लटका मिला था। परिवार वालों ने पड़ोस के ही चार लोगों पर पहले मारपीट कर हत्या करने और शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया था। परिवार वालों के अलग-अलग बयानों और आरोपी युवक के अब तक गायब होने से ग्रामीणों ने ऑनरकिलिंग की आशंका जताई थी। पुलिस ने भी इस आशंका से इंकार नहीं किया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की मौत की वजह फांसी लगने से होना बताई गई। इसके बाद परिवार के लोग और पुलिस भी बैकफुट पर आ गई। मृतका के चाचा ने पोस्टमार्टम के बाद गांव के ही सौरभ और अनुपम के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, जिसमें दोनों पर भतीजी से छेड़छाड़ करने और आए दिन परेशान करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का दावा है कि किशोरी समाज में हुई बदनामी से काफी आहत थी, इसलिए उसने आत्मघाती कदम उठाया। दोनों आरोपी अभी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Category

🗞
News

Recommended