Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कानपुर। साक्षी फाउंडेशन को सलाम नवजात शिशु को लिया गोद आर्थिक मंदी के चलते परिवार नही कर पा रहा था शिशु की परवरिश। साक्षी फाउंडेशन कानपुर के राष्ट्रीय सचिव कुमारी साक्षी विद्यार्थी ने एक बेटी को एक परिवार से गोद लिया। इससे पूर्व उस परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। जिनका पालन पोषण करने में कोरोना महामारी के वजह से बहुत दिक्कत हो रही थी। कोरोना की इस महामारी में पूरी तरह से उनकी कमर तोड़ दिया है। ऐसी स्तिथि में उनको गुजारा करना ही बहुत मुश्किल हो गया था कि वह उनकी इस पांचवीं संतान का पालन पोषण व दवा इलाज करना असम्भव लग रहा था। जिस कारण उन्होने साक्षी फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव कुमारी साक्षी विद्यार्थी से गोद लेने का अनुरोध किया। साक्षी विद्यार्थी ने संस्था के प्रति दायित्व को ध्यान में रखकर साक्षी ने कानपुर के जिला इकाई के अध्यक्ष कुमारी सुनीता राय एडवोकेट ने इस बच्ची को गोद लिया है। 

Category

🗞
News

Recommended