Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के बीच हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच भारतीय सेना ने चीनी के गोलीबारी के आरोपों को नकारते हुए कहा कि चीन की तरफ से गोलीबारी हुई। भारतीय सेना ने संयम बरता और गोलीबारी नहीं की।


सेना ने कहा कि सेना LAC पर शांति की पक्षधर है। हमने ना तो सीमा पार की और ना ही हमारी तरह से कोई गोलीबारी नहीं हुई। भारत कभी भी युद्ध नहीं चाहता। सेना ने अपने बयान में कहा- 'चीन अपने बयानों से अपने देश और पूरी दुनिया को गुमराह कर रहा है। चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने चीनी सेना के एक प्रवक्ता के हवाले से लिखा है कि हालात को स्थिर करने के लिए चीनी सैनिकों को मजबूर होकर जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।


उल्लेखनीय है कि चीन ने दावा किया था कि 7 सितंबर सोमवार को एलएसी पर तैनात भारतीय सैनिकों ने एक बार फिर गैर-कानूनी तरीके से वास्तविक सीमा रेखा को पार किया और चीनी सीमा पर तैनात सैनिकों पर गोलीबारी की। चीनी सेना के प्रवक्ता सीनियर कर्नल जांग शियूली ने एक बयान जारी कर कहा कि भारतीय सैनिकों ने भारत-चीन सीमा के पश्चिमी हिस्से में एलएसी को पार किया और पंन्गोंग त्सो लेक के दक्षिणी किनारे के नज़दीक शेनपाओ पहाड़ के इलाके में घुस गए।

Category

🗞
News

Recommended