Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कुछ दिनों पूर्व भोपाल में बेरोजगार नौजवानों पर लाठीचार्ज के विरोध स्वरूप आज ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन के सदस्य द्वारा इंदौर के प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि सरकार द्वारा अगर हमारी मांगे नहीं मानी जाती है तो मध्य प्रदेश बेरोजगार संघ और AIDYO के संयुक्त आह्वान पर एक बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा और यह आंदोलन तब तक चलता रहेगा जब तक सरकार बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर नहीं ढूंढती। दरअसल मध्य प्रदेश युवा बेरोजगार संघ द्वारा 4 सितंबर को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हज़ारों पड़े लिखे बेरोजगार नौजवान द्वारा रोजगार की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, तब पूलिस द्वारा युवाओं पर जिस तरीके से बर्बरता के साथ लाठीचार्ज किया गया और 50 से ज्यादा युवाओं पर मुकदमे दायर किए गए हैं, यह घोर निंदनीय है।साथ ही प्रदर्शन में शामिल छात्राओं पर पुलिस अभद्र व्यवहार ओर बदसुलूकी का आरोप लगाते हुए प्रशासन से मांग करते है की गिरफ्तार किये गए नौजवानों पर लगाए गए केस तुरंत वापस लिए जाए साथ ही जिम्मेदार धिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रदर्शन को एक गंदा राजनीतिक रूप देने का प्रयास किया जा रहा है।

Category

🗞
News

Recommended