Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
गोण्डा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां वर्षों पुरानी एक सूखे कुंवे में बछड़े के गिर जाने के बाद उसका रेस्क्यू करने के लिए एक युवक कुंवे में उतरा। जिसके बाद बछड़े को निकाल लिया गया। इसी बीच युवक कुंवे के अंदर जहरीली गैस से बेहोश हो गया। यह सब देखते हुए कुंवे मे युवक को बचाने के लिए 4 लोग एक एक कर उतरे और सभी जहरीली गैस का शिकार होकर वहीं गिर कर बेहोश हो गए और सभी पांचों कुंवे में ही फंसे ही रह गए। जिन्हें बाहर निकालने के लिए जिला प्रशासन रेस्क्यू के प्रयास के तहत कुंवे से पांच लोगों को बाहर निकाला और अस्प्ताल भेजा जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं इस दुःखद घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई।

Category

🗞
News

Recommended