Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कलेक्टर मनोज पुष्प की अध्यक्षता में खाद्यान्न के संबंध में जिलाधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट चेंबर में आयोजित की गई। बैठक के दौरान फूड विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि दूध देने वाले जानवरों जिसमें गाय एवं भेस विशेष तौर पर इनका दूध अप्राकृतिक रूप से बढ़ाने वाली केमिकल दवाइयों पर सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसी दुकानें जहां से इस तरह की दवाइयां मिलती है, ऐसे व्यक्ति को तुरंत चिन्हित कर कार्यवाही करें। जिले में फूड चेन खराब नहीं होनी चाहिए। फूड चेन अच्छी हो इसके लिए कोई भी आम नागरिक कहां पर शिकायत कर सकता है, इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। फूड चेन सही करने के लिए सभी विभाग मिलकर काम करें। महिला बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि स्कूलों में दिया जाने वाला सूखा राशन की गुणवत्ता की जांच की जाए। आंगनबाड़ियों के माध्यम से दिया जाने वाले अनाज की गुणवत्ता की जांच करे।

Category

🗞
News

Recommended