Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
गाजियाबाद में सड़क के किनारे सफेद कपड़े से लिपटा हुआ एक शख्स को देखा गया। जिसे लोगों ने डेड बॉडी समझा और देखते ही देखते सड़क पर भीड़ लगनी शुरू हो गई ।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गहनता से जांच की तो वह अचानक खड़ा होकर चलता बना तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए ।क्योंकि जिसे वह डेड बॉडी समझ रहे थे। वह एक जीता जागता इंसान था और सड़क के किनारे सोया हुआ था ।यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है और हंसते हंसते लोटपोट हो रहे हैं क्योंकि पुलिस को भी इस शख्स ने छका दिया।
गाजियाबाद में नेशनल हाईवे 58 पर स्थित श्रीराम सिस्टम के सामने थाना सिहानी गेट इलाके में रविवार को राहगीरों ने सफेद चादर में लिपटे एक शख्स को देखा तो लोगों ने उसे लोग मृत समझा ।देखते ही देखते सड़क पर भीड़ जुटने लगी और हर कोई उसे देखने का प्रयास करता रहा ।आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मृत समझकर ही जैसे उसे हाथ लगाया। तो वह उठ खड़ा हुआ और वहां से चलता बना। इस दौरान वहां मौजूद लोग और पुलिसकर्मी भी एक बार को आश्चर्य में पड़ गए। यह पूरी वीडियो वहीं पर खड़े एक राहगीर के द्वारा बनाई गई और यह सोशल मीडिया पर "अब लोग सोने भी नहीं देते "कैप्शन के साथ खूब वायरल हो रही है और जो भी इस वीडियो को देखता है ।वह हंस कर लोटपोट हो रहा है। क्योंकि इस शख्स ने एक या दो को नहीं बल्कि ना जाने कितने लोगों को छका दिया और धोखे में डाला। जिसे समझा था मरा हुआ शख्स वह अचानक ही खड़ा होकर चलता बना।

Category

🗞
News

Recommended