Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम न्यायामत नगर में भूमि विवाद के चलते मंगलवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गये पहले दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज हुआ उसके बाद अचानक ही महाभारत शुरू हो गया दोनों पक्ष एक दूसरे पर पथराव करने लगे गाँव में पत्त्थरबाजी होनें से भगदड़ मच गयी लोग अपने घरों में दुबक गये
जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर आ गये। जिससे गाँव छाबनी में तब्दील हो गया पुलिस ने उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ा इसके साथ ही घायलों का मेडिकल कराया
थानाध्यक्ष नें बताया कि जाँच की जा रही है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा महिला का आरोप है कि पुलिस के सामने लाठी-डंडों से मारपीट होती गई और कोई कार्रवाई नहीं की अब परिवार के लोगों को हिरासत में लेकर परेशान किया जा रहा है।

Category

🗞
News

Recommended