Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
औरैया। जिले में औरैया कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भाऊपुर के समीप विद्युत पोल पर काम करते समय बुधवार दोपहर एक लाइनमैन विद्युत करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।हादसे की खबर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ठेकेदार ने परिवार को मुआवजा देने की बात कही है।पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Category

🗞
News

Recommended