Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago

कोविड 19 के समय रहना खाना बनेगा चुनौती
परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग
मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षामंत्री और आरपीएससी को लिखा पत्र
सोशल मीडिया का सहारा ले रहे अभ्यार्थी
आरपीएससी की ओर से आयोजित की जाने वाली एसीएफ और एफआरओ परीक्षा को स्थगित किए जाने की मांग लगातार जोर पकड़ रही है। परीक्षा का आयोजन 20 से 27 सितंबर तक संभाग मुख्यालयों पर आयोजित की जानी है। अभ्यार्थियों ने परीक्षा स्थगित किए जाने की मांग को लेकर ट्विटर पर कैम्पेन चलाया है। वहीं आज जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्थान कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय और कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति 2019 के संबंध में किसानों से संवाद कर रहे थे। उस दौरान अभ्यार्थी चेट के माध्यम से भर्ती परीक्षा निरस्त किए जाने की मांग करते रहे। जानकारी के मुताबिक इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यार्थी परीक्षा को स्थगित किए जाने की मांग को लेकर आरपीएससी चेयरमैन, मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षामंत्री को पत्र लिख चुके हैं। आपको बता दें कि परीक्षा को निरस्त किए जाने की मांग को लेकर अभ्यार्थियों ने ट्विटर पर कैम्पेन चलाया है। इस कैम्पेन में वह विधायकों से भी समर्थन मांग रहे हैं।

Category

🗞
News

Recommended