Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
छात्रा को इस अवस्था में देख घर में मचा कोहराम, जाँच करने पहुंची फोरेंसिक टीम
#lockdown #coronavirus #chhatra #kohram #police
कानपुर देहात-जिले के मंगलपुर कस्बा में एक नाबालिग छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा खुदकुशी कर ली। शव लटका देख घर में हाहाकार मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसके घर के कमरे में फांसी पर झूलता शव बरामद किया। बताया गया कि मृतिका साहिबा अपनी दो छोटी बहनों के साथ घर में अकेली थी। उसके पिता आरिफ इलाज के लिए इटावा गए हुए थे। बीती शाम को तीनों बहनें सकुशल सोई थी। सुबह छोटी बहनों द्वारा उसे कमरे में फांसी पर झूलता देख दोनों की चीखें निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ शुरू की। मामले को संदिग्ध देख फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Category

🗞
News

Recommended