Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
किसान दंपति कर रहे थे खेतों पर काम, अचानक मच गई अफरा-तफरी
#lockdown #coronavirus #kishan #dampati #kaam #afra tafri #aag
कानपुर देहात-जनपद कानपुर देहात के लाड़पुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग लग गई। आग लगने की वजह बिजली की शार्ट सर्किट बताई जा रही है। आग की चपेट में आने से घर गृहस्थी का सामान, कपड़े, गल्ला एवं नगदी जलकर खाक हो गई। साथ ही घटनास्थल के समीप बंधे मवेशी भी आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। आग की लपटें देख ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। हिम्मत जुटाकर ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास करते हुए पुलिस व दमकल को सूचना दी। सूचना पर पहुंची मुंगीसापुर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किसान का गृहस्थी का सामान नगदी व अनाज जलकर राख हो गया। फिलहाल कुछ समय पश्चात दमकल मौके पर पहुंच गई।

Category

🗞
News

Recommended